15 मई 2015 - 16:01
 शैख़ निम्र के समर्थन में कई देशों में प्रदर्शन

लंदन में मानवाधिकार कार्यकर्ताओं के एक गुट ने सऊदी अरब की जेल में बंद वरिष्ठ शिया धर्मगुरू शैख़ निम्र से समरसता दर्शाते हुए प्रदर्शन किए हैं।

लंदन में मानवाधिकार कार्यकर्ताओं के एक गुट ने सऊदी अरब की जेल में बंद वरिष्ठ शिया धर्मगुरू शैख़ निम्र से समरसता दर्शाते हुए प्रदर्शन किए हैं।
कार्यकर्ताओं ने सऊदी अरब में मानवाधिकारों के हनन की अनदेखी करने के कारण ब्रिटिश सरकार की आलोचना की।  प्रदर्शनकारी, आयतुल्लाह शैख़ बाक़िर निम्र को तुरंत रिहा किए जाने की मांग कर रहे थे। प्रदर्शनकारी ऐसे प्लेकार्ड उठाए हुए थे जिनपर शैख़ निम्र की रिहाई के लिए लंदन से हस्तक्षेप की मांग की गई थी। एक प्रदर्शनकारी ने प्रेस टीवी को से कहा कि शैख़ निम्र, जिन्हें रियाज़ सरकार ने मृत्युदंड सुनाई है, सऊदी अरब के एक बड़े वर्ग का प्रतिनिधित्व करते हैं जिसपर आले सऊद ने अत्यधिक दबाव डाल रखा है। लंदन में प्रदर्शनकारियों ने इसी प्रकार शैख़ निम्र को फ़ांसी देने के सऊदी अरब के निर्णय पर मानवाधिकार संगठनों के मौन की आलोचना की।  उन्होंने सऊदी अरब की जेलों में बंद सभी राजनैतिक बंदियों को रिहा किए जाने की मांग की।
उल्लेखनीय है कि सऊदी अरब, ईरान, भारत, आज़रबाइजान, बहरैन, बेल्जियम, ब्रिटेन, फ़्रांस, इराक़, सूडान, अमरीका व पाकिस्तान के विभिन्न नगरों में भी सऊदी अरब के वरिष्ठ धर्मगुरू शैख़ निम्र की रिहाई के लिए प्रदर्शन हुए हैं। ज्ञात रहे कि आयतुल्लाह शैख़ बाक़िर निम्र को सऊदी अरब की एक विशेष अदालत ने 15 अक्तूबर 2014 को मृत्युदंड सुनाया है।